हिमाचल में बड़ा खुलासा: गेस्ट हाउस की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारी रेड—3 महिलाएं रेस्क्यू, 3 आरोपी गिरफ्तार
ऊना में एक गेस्ट हाउस के भीतर चल रहे गोरखधंधे का पर्दाफाश होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस की अचानक छापेमारी ने उस काले सच को उजागर कर दिया, जिसकी भनक लोगों को लंबे समय से थी।
ऊना। जिला मुख्यालय ऊना में गुरुवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया। हमीरपुर रोड स्थित एक ढाबे के साथ संचालित निजी गेस्ट हाउस में छापेमारी कर पुलिस ने तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया, जबकि मौके से तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस को काफी समय से इस गेस्ट हाउस में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने निगरानी बढ़ाई और एक विशेष टीम का गठन किया। कई दिनों तक गुप्त रूप से नजर रखने के बाद बुधवार को योजनाबद्ध तरीके से रेड की गई।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने गेस्ट हाउस के कमरों से तीन महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं मौके पर मौजूद तीन युवकों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान पुलिस को आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल फोन और अन्य सामान भी बरामद हुआ है।
Also Read
🔴 पांवटा साहिब में स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार! पुलिस के हत्थे चढ़ा नशा तस्कर, बड़े गिरोह का खुलासा संभव
पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमेठ ने बताया कि पुलिस को पहले से इस अवैध गतिविधि की सूचना मिल रही थी। इसके बाद संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू की गई महिलाओं से पूछताछ जारी है, जबकि गिरफ्तार आरोपियों से भी नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
इस मामले में गेस्ट हाउस संचालक की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच में संलिप्तता सामने आने पर उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और स्थानीय लोगों ने इस कदम की सराहना की है। वहीं, पुलिस अब इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।
