Home क्राइम पांवटा साहिब में स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार! पुलिस के हत्थे चढ़ा नशा तस्कर, बड़े गिरोह का खुलासा संभव

पांवटा साहिब में स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार! पुलिस के हत्थे चढ़ा नशा तस्कर, बड़े गिरोह का खुलासा संभव

by Dainik Janvarta
0 comment

पांवटा साहिब में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन!

स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, गिरोह तक पहुंचने में जुटी पुलिस

पांवटा साहिब में 1.20 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस कर रही नेटवर्क की जांच

पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला पुलिस की डिटेक्शन सेल, सब डिवीजन पांवटा साहिब की टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को स्मैक के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.20 ग्राम स्मैक बरामद की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वीरवार को डिटेक्शन सेल की टीम विश्वकर्मा चौक के पास गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि इमरान पुत्र इकराम निवासी गांव ढालीपुर, तहसील विकासनगर, जिला देहरादून, अपने पास एक बैग में स्मैक/हेरोइन लेकर पांवटा साहिब की ओर आ रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.20 ग्राम स्मैक बरामद की।

Also Read

🔴 कालाअंब में दिनदहाड़े लूट! 3 बाइक सवारों ने महिला से छीना पर्स, सीसीटीवी में कैद वारदात

इस मामले में पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 61 और 85 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह नशा कहां सप्लाई करने वाला था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं, ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.