Table of Contents
हिमाचल की सैर को निकले थे, लेकिन हो गया हादसा
पराशर झील जाने निकले युवक रास्ता भटके, कार हुई दुर्घटनाग्रस्त
मंडी में दर्दनाक हादसा, 5 घायल—एक की हालत नाजुक, अस्पताल में इलाज जारी
मंडी। मंडी जिला के कटौला क्षेत्र में वीरवार सुबह एक गंभीर सड़क हादसा सामने आया, जहां पराशर झील घूमने जा रहे युवकों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पांच युवक घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, पंजाब से 5-6 युवक कार में सवार होकर पराशर झील की ओर जा रहे थे। रास्ते की सही जानकारी न होने के कारण वे भटक गए और निर्धारित मार्ग की बजाय कटौला क्षेत्र की ओर पहुंच गए। इसी दौरान आरंग सड़क पर बथेरी के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और सभी घायलों को तुरंत जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया। अस्पताल में एक युवक के सिर और माथे पर गंभीर चोटें पाई गई हैं, जिसके चलते उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
Also Read
🔴 हिमाचल में सड़क बनी काल! कडू नाला बंद होने से इलाज नहीं मिला, पूर्व प्रधान की रास्ते में मौत
घायलों में आर्यन (21), प्रियांश (22), विशाल (22) और सूरज कुमार (21) शामिल हैं, जबकि अन्य की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
