मोगीनंद में कंटेनर की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड घायल, चालक पर केस दर्ज
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के तहत मोगीनंद में एक तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और घायल को उपचार के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस थाना कालाअंब में दर्ज शिकायत के अनुसार, रमेश चंद पुत्र भगत राम निवासी गांव खजूरना, डाकघर शंभूवाला, तहसील नाहन ने बताया कि कंटेनर चालक लक्ष्मण दास वाहन को तेज गति और लापरवाही से चला रहा था। इसी दौरान मोगीनंद स्थित कैग कंपनी के गेट नंबर-1 के पास उसने सिक्योरिटी गार्ड अजय आनंद को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया।
Also Read
🔴 कालाअंब NH-07 पर पलटा ओवरलोड टिप्पर, बाल-बाल बचे लोग; खाई के किनारे हुआ बड़ा हादसा!
घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक लक्ष्मण दास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर रही है ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
एसपी सिरमौर एन.एस. नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
