Home हादसा खाई में गिरने से बाल-बाल बची HRTC बस! पहाड़ी से गिरे पत्थर, ड्राइवर की सूझबूझ ने बचाईं 20 जानें

खाई में गिरने से बाल-बाल बची HRTC बस! पहाड़ी से गिरे पत्थर, ड्राइवर की सूझबूझ ने बचाईं 20 जानें

by Dainik Janvarta
0 comment

बड़ा हादसा टला! एक झटके में खाई की ओर बढ़ी बस, ड्राइवर की सूझबूझ ने बचाईं 20 जिंदगियां…

चंबा। हिमाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्र भरमौर-हड़सर-कुगती रूट पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस (HP-73-8780) पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे, जिससे बस का अगला टायर सड़क से बाहर निकल गया और कुछ पल के लिए बस अनियंत्रित होकर खाई की ओर बढ़ने लगी।

बताया जा रहा है कि उस समय बस में करीब 20 यात्री सवार थे। जैसे ही पत्थर गिरने शुरू हुए, चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाए और बस को रोक लिया। चालक की इस सतर्कता ने यात्रियों की जान बचा ली, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

Also Read

🔴,पांवटा साहिब: तेज रफ्तार कार ने रेहड़ी वाले को मारी टक्कर, हालत गंभीर; चालक मौके से फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस कुछ क्षणों के लिए नियंत्रण से बाहर हो गई थी और गहरे नाले की ओर बढ़ने लगी थी। इसी दौरान सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर ने बस को रोक लिया, जिससे एक बड़ा खतरा टल गया। अगर बैरियर न होता, तो बस खाई में गिर सकती थी।

घटना के बाद यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतारा गया। यात्रियों—अमित कुमार, किशन चंद, अशोक कुमार और प्रमोद कुमार—ने बताया कि वे रोजाना इसी बस से सफर करते हैं और आज का अनुभव बेहद डरावना था। सभी ने चालक की सूझबूझ और बहादुरी की सराहना की।

बताया जा रहा है कि पिछले 12 घंटों से क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते पहाड़ियों से भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाएं बढ़ गई हैं। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम में सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.