पांवटा साहिब में तेज रफ्तार कार की टक्कर, रेहड़ी चालक गंभीर घायल
पांवटा साहिब (सिरमौर)। क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। थाना पांवटा साहिब के तहत एक सड़क हादसे में रेहड़ी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता मोहित चौधरी पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी गांव किशनपुरा, डाकघर जामनीवाला, तहसील पांवटा साहिब ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि किशनपुरा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ग्रे रंग की कार ने रेहड़ी चला रहे रोशन पुत्र चन्द्रदेव राय, निवासी नया गांव सारस, थाना नया गांव, जिला छपरा (बिहार) को टक्कर मार दी।
Also Read
🔴 कालाअंब के लोहा उद्योग में बड़ा हादसा: भट्टी फटी, उबलते लोहे से 4 मजदूर झुलसे—प्रबंधन पर केस दर्ज
हादसे में रोशन गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 125(ए) तथा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 187 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फरार चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
