Home रोजगार समाचार नाहन में 10 अप्रैल को जॉब का बड़ा मौका! 12वीं पास के लिए 30 पद, सीधे इंटरव्यू से होगी भर्ती

नाहन में 10 अप्रैल को जॉब का बड़ा मौका! 12वीं पास के लिए 30 पद, सीधे इंटरव्यू से होगी भर्ती

by Dainik Janvarta
0 comment

नाहन में 10 अप्रैल को कैंपस इंटरव्यू, 30 पदों पर भर्ती का मौका

नाहन (सिरमौर)। जिला रोजगार कार्यालय नाहन के माध्यम से वर्मा ज्वेलर्स, सोलन द्वारा मार्केटिंग फील्ड एजेंट के 30 पदों को भरने के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है। यह भर्ती शिविर 10 अप्रैल, 2026 को जिला रोजगार कार्यालय नाहन में सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा।

जिला रोजगार अधिकारी देविंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इन पदों के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 24 से 35 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जबकि शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास या उससे अधिक रखी गई है। चयनित उम्मीदवारों को 13,500 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में भाग लेने के लिए अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर आना होगा।

इसके अलावा, उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल EEMIS पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद अपनी प्रोफाइल के माध्यम से संबंधित रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी दूरभाष नंबर 78078-36213 पर संपर्क कर सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.