हिमाचल में नशे पर बड़ी कार्रवाई!
कार में बैठे तीन युवक समझ भी नहीं पाए… पुलिस ने ऐसे दबोचा कि निकल आया चिट्टा!
ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना मैहतपुर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक एक्सयूवी-500 वाहन से 6.30 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार 5 अप्रैल 2026 की रात को मुख्य आरक्षी बीरबल के नेतृत्व में पुलिस टीम जखेड़ा मोड़ के पास वाटर सप्लाई स्कीम क्षेत्र में पहुंची। यहां संदिग्ध गतिविधियों के चलते एक एक्सयूवी-500 गाड़ी को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से 6.30 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
Also Read
पुलिस ने मौके पर चालक सीट पर बैठे अभिषेक (निवासी वार्ड नंबर-6 टक्का, ऊना) को गिरफ्तार किया। इसके अलावा वाहन में सवार राहुल और महेश, दोनों निवासी कोटला खुर्द, ऊना, को भी हिरासत में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है, ताकि नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क और अन्य संदिग्धों तक पहुंचा जा सके।
पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और इसमें संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
