Home रोजगार समाचार सिरमौर में कैंपस इंटरव्यू से 841 युवाओं को मिली नौकरी, सरकार के प्रयासों से खुल रहे रोजगार के नए रास्ते

सिरमौर में कैंपस इंटरव्यू से 841 युवाओं को मिली नौकरी, सरकार के प्रयासों से खुल रहे रोजगार के नए रास्ते

by Dainik Janvarta
0 comment

सिरमौर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी!


कैंपस इंटरव्यू के जरिए सैकड़ों युवाओं को मिल चुका है निजी क्षेत्र में रोजगार।

नाहन (सिरमौर)। सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने की दिशा में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। सरकारी नौकरियों के साथ-साथ निजी क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

इसी कड़ी में प्रदेश के विभिन्न रोजगार कार्यालयों के माध्यम से समय-समय पर रोजगार मेले और कैंपस साक्षात्कार आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के आधार पर सीधे नौकरी मिलने का अवसर मिल रहा है।

जिला सिरमौर में पिछले तीन वर्षों के दौरान 28 अलग-अलग कंपनियों द्वारा 86 कैंपस साक्षात्कार आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से कुल 841 युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त हुआ।

जिला रोजगार अधिकारी देविंद्र सिंह के अनुसार—
वर्ष 2023: 17 कैंपस इंटरव्यू, 288 युवाओं का चयन
वर्ष 2024: 31 कैंपस इंटरव्यू, 302 युवाओं का चयन
वर्ष 2025: 38 कैंपस इंटरव्यू, 251 युवाओं का चयन

इसके अलावा, वर्ष 2024 में सिरमौर के कफोटा में आयोजित एक बड़े रोजगार मेले में 47 कंपनियों ने भाग लिया, जहां मौके पर ही 399 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

Also Read

🔴 सिरमौर में वोटर लिस्ट संशोधन शुरू – ये तारीखें मिस की तो कट सकता है आपका वोट!

हाल ही में जिला रोजगार कार्यालय नाहन में आयोजित कैंपस इंटरव्यू में चयनित अभ्यर्थी प्रीतिका (नाहन) और सुमन (शिलाई) ने बताया कि उनका चयन स्काई मर्चेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी (शिमला) में हुआ है। उन्होंने इस पहल के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के कैंपस साक्षात्कार और रोजगार मेलों का आयोजन जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.