Home हादसा कालाअंब के लोहा उद्योग में बड़ा हादसा: भट्टी फटी, उबलते लोहे से 4 मजदूर झुलसे—प्रबंधन पर केस दर्ज

कालाअंब के लोहा उद्योग में बड़ा हादसा: भट्टी फटी, उबलते लोहे से 4 मजदूर झुलसे—प्रबंधन पर केस दर्ज

by Dainik Janvarta
0 comment

गर्म लोहा गिरने से चार मजदूर घायल, कंपनी प्रबंधन पर केस दर्ज

भट्टी में धमाके से मचा हड़कंप, सुरक्षा लापरवाही आई सामने

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब स्थित जय एलॉयज नामक लोहा उद्योग में हुए दर्दनाक हादसे में चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस थाना कालाअंब में कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमरजीत (42) पुत्र हरी राम, निवासी गांव डेरा, तहसील नारायणगढ़ (हरियाणा) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उद्योग में भट्टी लंबे समय से ठीक तरह से काम नहीं कर रही थी और सुरक्षा इंतजामों में भी भारी लापरवाही बरती जा रही थी।

इसी दौरान अचानक भट्टी में जोरदार धमाका हुआ और उबलता हुआ गर्म लोहा बाहर निकलकर मजदूरों पर गिर गया। इस हादसे में अमरजीत सहित तीन अन्य मजदूर झुलस गए।

घायलों की पहचान ओमकार (32), निवासी देवघर (झारखंड), उस्मान (19), निवासी सीतापुर (उत्तर प्रदेश) और काशीदास (35), निवासी पूर्णिया (बिहार) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि भगदड़ के दौरान काशीदास लोहे के स्लैब पर गिर गया, जिससे उसकी टांग में भी गंभीर चोट आई है।

Also Read

🔴 Chamba Bridge Collapse: 8 बजे गूंजी तेज गर्जना… सेकंडों में रावी में समा गया 6 करोड़ का पुल, टला बड़ा हादसा

हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

कालाअंब पुलिस ने उद्योग प्रबंधन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है। साथ ही फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की भी जांच की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है और घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

यह घटना एक बार फिर औद्योगिक क्षेत्रों में मजदूरों की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.