Home हादसा Chamba Bridge Collapse: 8 बजे गूंजी तेज गर्जना… सेकंडों में रावी में समा गया 6 करोड़ का पुल, टला बड़ा हादसा

Chamba Bridge Collapse: 8 बजे गूंजी तेज गर्जना… सेकंडों में रावी में समा गया 6 करोड़ का पुल, टला बड़ा हादसा

by Dainik Janvarta
0 comment

सुबह 8 बजे अचानक पहाड़ से आई डरावनी गर्जना ने सब कुछ हिला दिया…

कुछ ही सेकंड में 6 करोड़ की लागत से बन रहा पुल मलबे के साथ रावी में समा गया।

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब रावी नदी तट पर निर्माणाधीन सिंयूर पुल भूस्खलन की चपेट में आकर पूरी तरह ध्वस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय मौके पर कोई मजदूर या स्थानीय व्यक्ति मौजूद नहीं था, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था।

जानकारी के अनुसार, यह पुल होली से भरमौर को जोड़ने वाले अहम मार्ग पर बनाया जा रहा था। अचानक पहाड़ी दरकने से भारी मात्रा में मलबा नीचे गिरा और देखते ही देखते पुल का ढांचा ढह गया। निर्माण सामग्री सीधे रावी नदी में जा गिरी।

इस पुल के बनने से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलने वाली थी, लेकिन अब इसके गिरने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब भरमौर पहुंचने के लिए करीब 26 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर वाया खड़ामुख होकर तय करना पड़ेगा, जबकि पहले यह दूरी 18 से 20 किलोमीटर के बीच थी।

Also Read

🔴 चंबा हादसा: भरमौर में धंसी सड़क, 400 मीटर खाई में गिरी पिकअप — एक की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर

लोक निर्माण विभाग के अनुसार, इस पुल का निर्माण करीब 6 करोड़ 12 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा था और शटरिंग के बाद स्लैब डालने का काम बाकी था।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। संबंधित विभाग को जांच के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

भरमौर क्षेत्र के विधायक डॉ. जनक राज शर्मा ने भी घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि भूस्खलन के कारण पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और इसकी सामग्री नदी में बह गई है।

फिलहाल, पुल गिरने से क्षेत्र का संपर्क मार्ग प्रभावित हो गया है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। प्रशासन ने जल्द वैकल्पिक व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.