“13 अप्रैल तक करें अपना नाम चेक… नहीं तो छूट सकता है वोट का अधिकार!”
नाहन (सिरमौर)। पंचायत चुनाव से पहले जिला सिरमौर में मतदाता सूची को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने 30 नवगठित और पुनर्गठित ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामावली में संशोधन कार्यक्रम की अधिसूचना जारी कर दी है।
अधिसूचना के अनुसार, मतदाता सूचियों का प्रारूप 04 अप्रैल 2026 को प्रकाशित किया जा चुका है। यदि किसी मतदाता का नाम सूची में नहीं है या उसमें कोई त्रुटि है, तो वह 13 अप्रैल 2026 तक दावे और आपत्तियां दर्ज कर सकता है।
इसके बाद संबंधित अधिकारी 17 अप्रैल तक सभी दावों और आपत्तियों का निपटारा करेंगे। वहीं, यदि कोई व्यक्ति निर्णय से संतुष्ट नहीं होता है, तो वह 24 अप्रैल 2026 तक अपील कर सकता है, जिसका निपटारा 27 अप्रैल तक किया जाएगा।
Also Read
🔴 माजरा में 2.30 करोड़ की जमीन डील में बड़ा खेल! रजिस्ट्री के नाम पर लाखों ठगकर आरोपी फरार
👉 अंतिम मतदाता सूची 27 अप्रैल 2026 या उससे पहले जारी कर दी जाएगी। अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिला के सभी खंड विकास अधिकारी (BDO) और नायब तहसीलदार ददाहू को पुनरीक्षण प्राधिकारी नियुक्त किया गया है, जो इस पूरी प्रक्रिया को राज्य चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत समयबद्ध तरीके से पूरा करेंगे।
