जमीन खरीदने का सपना दिखाकर लाखों की ठगी!
माजरा के मिसरवाला में 2.30 करोड़ की डील बनी धोखाधड़ी का जाल…
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पुलिस थाना माजरा के तहत आने वाले मिसरवाला क्षेत्र में जमीन के नाम पर ठगी का गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले में एक व्यक्ति पर लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता आरिफ खान पुत्र राशिद अली, निवासी गांव व डाकघर मिसरवाला, तहसील पांवटा साहिब ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि समर नामक व्यक्ति ने कासिम नाम के व्यक्ति के माध्यम से उनसे संपर्क किया और जमीन बेचने का झांसा दिया।
Also Read
🔴 कालाअंब दुर्घटना: काली माता मंदिर के पास आमने-सामने भिड़ीं बाइक, एक युवक गंभीर—पीजीआई चंडीगढ़ रेफर
बताया जा रहा है कि जमीन का सौदा करीब 2 करोड़ 30 लाख रुपये में तय हुआ था। इसी दौरान विश्वास में लेकर आरोपी समर ने अलग-अलग माध्यमों से शिकायतकर्ता से करीब 35 लाख रुपये ऐंठ लिए।
हालांकि, पैसे लेने के बावजूद आरोपी ने न तो जमीन की रजिस्ट्री करवाई और न ही रकम वापस लौटाई। खुद को ठगा महसूस करने पर पीड़ित ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया।
पुलिस थाना माजरा ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी का कहना है कि मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
