Home हादसा कालाअंब दुर्घटना: काली माता मंदिर के पास आमने-सामने भिड़ीं बाइक, एक युवक गंभीर—चंडीगढ़ रेफर

कालाअंब दुर्घटना: काली माता मंदिर के पास आमने-सामने भिड़ीं बाइक, एक युवक गंभीर—चंडीगढ़ रेफर

by Dainik Janvarta
0 comment

टक्कर इतनी जोरदार कि एक युवक की हालत गंभीर… कालाअंब में बाइक हादसे से मचा हड़कंप!

काली माता मंदिर के पास अचानक सामने आई बाइक… फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया

कालाअंब (सिरमौर): औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर का गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें दो युवक घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे तुरंत चंडीगढ़ रेफर करना पड़ा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता अरुण कुमार निवासी गांव मोगीनन्द, तहसील नाहन, अपने दोस्त के साथ बाइक पर कालाअंब सामान खरीदने आया था। जैसे ही वे मैनथापल के पास काली माता मंदिर के समीप पहुंचे, तभी रामपुर जट्टान की ओर से कच्चे रास्ते से आ रहे एक अन्य बाइक चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी।

Also Read

🔴 चंबा हादसा: भरमौर में धंसी सड़क, 400 मीटर खाई में गिरी पिकअप — एक की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर

इस टक्कर में अरुण कुमार और उसका दोस्त शाहेबान घायल हो गए। बताया जा रहा है कि शाहेबान को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके चलते प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

पुलिस ने आरोपी बाइक चालक गुरमीत, निवासी गांव देवनी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने की है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.