Home राज्य हिमाचल में पंचायत आरक्षण पर हाईकोर्ट का बड़ा झटका! 5% सीटों पर DC के अधिकार पर लगी रोक

हिमाचल में पंचायत आरक्षण पर हाईकोर्ट का बड़ा झटका! 5% सीटों पर DC के अधिकार पर लगी रोक

by Dainik Janvarta
0 comment

पंचायत चुनाव से ठीक पहले हिमाचल में आरक्षण को लेकर बड़ा उलटफेर हो गया है।

हाईकोर्ट के एक फैसले ने सरकार की पूरी रणनीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव में उपायुक्त (DC) को 5 फीसदी सीटें आरक्षित या अनारक्षित करने का अधिकार देने वाली 30 मार्च की अधिसूचना पर अंतरिम रोक लगा दी है। अदालत की खंडपीठ, जिसमें न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और रंजन शर्मा शामिल थे, ने इस प्रावधान को प्रथम दृष्टया असंवैधानिक माना।

कोर्ट ने प्रदेश सरकार को निर्देश दिए हैं कि जिन जिलों में उपायुक्तों ने इस अधिसूचना के तहत आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया है, वहां मंगलवार शाम 5 बजे तक संशोधित (रिवाइज) रोस्टर सूची जारी की जाए। हालांकि अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि अन्य सामान्य आरक्षण रोस्टर पर इस आदेश का कोई असर नहीं पड़ेगा।

Also Read

🔴 सिरमौर पंचायत चुनाव 2026: किस सीट पर कौन आरक्षित? पूरी लिस्ट जारी, बदल गया चुनावी खेल!

दरअसल, राज्य सरकार ने 30 मार्च को एक अधिसूचना जारी कर पंचायत चुनाव में 5 फीसदी सीटों के आरक्षण में बदलाव का अधिकार DC को दे दिया था। इसके तहत 95 फीसदी सीटों पर सामान्य नियम लागू रहते, जबकि 5 फीसदी सीटों में प्रशासनिक स्तर पर बदलाव संभव था।

इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए याचिकाकर्ता ने इसे संविधान के अनुच्छेद 243D के खिलाफ बताया। याचिका में कहा गया कि पंचायतों में आरक्षण जनसंख्या और रोटेशन प्रणाली के आधार पर होना चाहिए, न कि भौगोलिक या प्रशासनिक विवेक पर।

साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि सरकार ने इस बदलाव से पहले राज्य चुनाव आयोग से आवश्यक परामर्श नहीं किया, जो कानूनी प्रक्रिया का अनिवार्य हिस्सा है। याचिकाकर्ता ने इसे मनमाना और पंचायती राज अधिनियम 1994 की धाराओं के विरुद्ध बताया।

सोमवार को हुई सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने अधिसूचना पर रोक लगाते हुए सरकार को जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले के बाद अब पंचायत चुनावों के आरक्षण रोस्टर को लेकर फिर से स्थिति बदलती नजर आ रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.