Home राजनीति सिरमौर पंचायत चुनाव 2026: किस सीट पर कौन आरक्षित? पूरी लिस्ट जारी, बदल गया चुनावी खेल!

सिरमौर पंचायत चुनाव 2026: किस सीट पर कौन आरक्षित? पूरी लिस्ट जारी, बदल गया चुनावी खेल!

by Dainik Janvarta
0 comment

किस पंचायत में किसका आरक्षण? देखें पूरी लिस्ट…

सिरमौर में चुनावी बिगुल बजते ही बदला पूरा गणित, कई सीटें हुईं रिजर्व!

नाहन (सिरमौर)। आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर जिला सिरमौर में आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया गया है। उपायुक्त प्रियंका वर्मा द्वारा जारी अधिसूचनाओं के अनुसार जिले में ग्राम पंचायतों के प्रधान पदों, पंचायत समिति सदस्य वार्डों, जिला परिषद सदस्य वार्डों और पंचायत समिति अध्यक्ष पदों का आरक्षण तय कर दिया गया है।

रोस्टर जारी होने के साथ ही अब जिला भर में चुनावी हलचल तेज हो गई है। जिला प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचनाओं में सिरमौर के नाहन, पांवटा साहिब, पच्छाद, राजगढ़, शिलाई, संगड़ाह, ददाहू और कमरऊ (तिलोरधार) विकास खंडों की पंचायतों के लिए आरक्षण घोषित कर दिया गया है। इस बार कई पंचायतें और वार्ड महिला वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं, जबकि कई सीटें अनारक्षित भी रखी गई हैं।

नाहन विकास खंड – ग्राम पंचायत प्रधान पद आरक्षण सूची👇

सलानी कटोला – अनुसूचित जाति महिला
बनकला – अनुसूचित जाति महिला
जमनी पावड़ी – अनुसूचित जाति महिला
सुरला – अनुसूचित जाति महिला
नाहन – अनुसूचित जाति महिला
नाहन-II – महिला
आमवाला सैनवाला – अनुसूचित जाति
सतीवाला – अनुसूचित जाति
पालियों – अनुसूचित जनजाति महिला
मातर – अनुसूचित जाति महिला
नलका – अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
त्रिलोकपुर – अनारक्षित
नेहली ढोंडा – अन्य पिछड़ा वर्ग
क्यारी – अनारक्षित
चाकली – अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
देवका पुदला – अनुसूचित जाति
पंजाहल – महिला
कोलावाला भूड़ – अनुसूचित जाति
बनेड़ी – महिला
देवनी – महिला
नावनी – महिला
धगेड़ा – अनारक्षित
विक्रमबाग – अनारक्षित
सैन की सेर – अनारक्षित
राम धौण – अनारक्षित
कालाअंब – अनारक्षित
मोगीनंद – अनारक्षित
नगल सुकेती – अनुसूचित जाति

अन्य विकास खंडो के तहत आने वाली ग्राम पंचायतों के आरक्षण रोस्टर की सूची :

आरक्षण श्रेणियों का मतलब:

अनुसूचित जाति (SC)
अनुसूचित जाति महिला (SC Women)
अनुसूचित जनजाति (ST)
अनुसूचित जनजाति महिला (ST Women)
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
अनारक्षित (General)
👉 रोस्टर जारी होते ही संभावित उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। कई पंचायतों में समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं, जिससे इस बार चुनाव बेहद दिलचस्प होने की उम्मीद है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.