Home हादसा चंबा हादसा: भरमौर में धंसी सड़क, 400 मीटर खाई में गिरी पिकअप — एक की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर

चंबा हादसा: भरमौर में धंसी सड़क, 400 मीटर खाई में गिरी पिकअप — एक की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर

by Dainik Janvarta
0 comment

400 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप… भरमौर में दर्दनाक हादसा!

सड़क का डंगा धंसते ही चीख-पुकार, एक की मौके पर मौत, दूसरा जिंदगी के लिए जूझ रहा

चंबा। चंबा जिला के भरमौर-थल्ला मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। शुंकूटपरी के पास अचानक सड़क का डंगा धंसने से एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, पिकअप (एचपी 73-3036) में सवार दो लोग अपने गांव पंजसेई की ओर लौट रहे थे। शुक्रवार रात करीब 9:15 बजे शुंकूटपरी के पास सड़क का हिस्सा अचानक धंस गया, जिससे वाहन सीधे खाई में जा गिरा। हादसे की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

घायलों को खाई से निकालकर तुरंत नागरिक अस्पताल भरमौर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने 39 वर्षीय मदन लाल पुत्र पृथु राम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल मनोज कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

Also Read

🔴 पांवटा साहिब में बड़ा हादसा! जर्जर दीवार गिरने से मजदूर घायल, कंपनी प्रबंधन पर केस दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

उधर, कार्यकारी एडीएम विकास शर्मा ने बताया कि घायल के उपचार का पूरा खर्च प्रशासन द्वारा वहन किया जाएगा, जबकि मृतक के परिजनों को नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

फिलहाल, इस हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में सड़कों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.