Home क्राइम पीठू बैग में छुपाकर ला रहा था चरस, SIU ने दबोचा आरोपी | 164 ग्राम बरामद, बड़ा खुलासा संभव

पीठू बैग में छुपाकर ला रहा था चरस, SIU ने दबोचा आरोपी | 164 ग्राम बरामद, बड़ा खुलासा संभव

by Dainik Janvarta
0 comment

पीठू बैग में छुपाकर ला रहा था चरस… पुलिस ने मौके पर दबोचा!

गुप्त सूचना पर SIU टीम की बड़ी कार्रवाई, 164 ग्राम चरस बरामद

पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला सिरमौर के पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत एक बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने चरस तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार SIU नाहन की पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि शुभम चौहान पुत्र मेहर सिंह चौहान, निवासी गांव किस्तूड़, डाकघर केराड़, तहसील त्यूणी, जिला देहरादून (उत्तराखंड) लंबे समय से क्षेत्र में चरस की तस्करी में संलिप्त है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए खोदरी माजरी मंदिर के नीचे लिंक रोड पर दबिश दी, जहां आरोपी अपने पीठू बैग के साथ खड़ा मिला। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 164 ग्राम चरस बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पुलिस थाना पुरुवाला में धारा 20 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस द्वारा आरोपी का माननीय अदालत से रिमांड लिया जा रहा है, ताकि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके। मामले की जांच जारी है।

🔴 जुड़े रहें “दैनिक जनवार्ता” के साथ, हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.