Home खेल पांवटा साहिब में रग्बी ट्रायल्स में चमके 65+ खिलाड़ी, नेशनल के लिए टीम घोषित

पांवटा साहिब में रग्बी ट्रायल्स में चमके 65+ खिलाड़ी, नेशनल के लिए टीम घोषित

by Dainik Janvarta
0 comment

पांवटा साहिब में खेल प्रतिभाओं का धमाकेदार प्रदर्शन—65+ खिलाड़ियों ने दिखाया दम!

सीनियर स्टेट रग्बी ट्रायल्स में चुने गए खिलाड़ी अब नेशनल में हिमाचल का करेंगे प्रतिनिधित्व

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब में सीनियर स्टेट रग्बी ट्रायल्स का आयोजन बड़े ही उत्साह और ऊर्जा के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह ट्रायल्स द स्कॉलर होम स्कूल के खेल मैदान में आयोजित किए गए, जिसमें ब्वॉयज और गर्ल्स दोनों वर्गों के 65 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

ट्रायल्स के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी फिटनेस, तकनीक और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष रही, जिसमें खिलाड़ियों का चयन उनके प्रदर्शन और दक्षता के आधार पर किया गया।

Also Read

👉 कांगड़ा में चक्का जाम का बड़ा असर! निजी स्कूल बंद, मोबाइल पर अभिभावकों को आया अलर्ट मैसेज

गर्ल्स वर्ग – चयनित 15 खिलाड़ी सूची

शरदा (बिलासपुर), इरम (सिरमौर), कविता (शिमला), रूबी (सिरमौर), अनीशा (सिरमौर), पार्तिभा (सिरमौर), अंजलि (बिलासपुर), विशाखा (सिरमौर), तनुजा (शिमला), सलोनी (सिरमौर), साक्षी (सिरमौर), काजल (सिरमौर), जस्टा (सिरमौर), कल्पना (सिरमौर), प्रियंका शर्मा (सिरमौर)।

ब्वॉयज वर्ग – चयनित खिलाड़ी सूची

गगन, अरबाज, आदर्श, संजय, विशाल, साहिल, गोविंद, ऋतिक, पाल, सुमित, सूर्यांश, करण कुमार, अरविंद, विजय, ईशांत, इंतजार।
चयनित खिलाड़ी अब आगामी सीनियर नेशनल रग्बी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, जो राजगीर (पटना) में 16 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी।

इस अवसर पर ट्रायल्स इंचार्ज सुधीर, टेक्निकल मेंबर नवप्रीत और पंकज प्रभाकर की अहम भूमिका रही। वहीं ऑब्जर्वर आयुष, पुलकित और शानू सहित अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने आयोजन को गरिमामय बनाया।

आयोजन के सफल संचालन पर खिलाड़ियों, कोचों और पूरी आयोजन समिति को बधाई दी गई। साथ ही चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.