पांवटा साहिब में एक बड़ी लापरवाही ने मजदूर की जान जोखिम में डाल दी।
जर्जर दीवार पर नई निर्माण कार्य के दौरान अचानक ढह गई और मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।
पांवटा साहिब (सिरमौर), 5 अप्रैल 2026: शनिवार को एक गंभीर हादसे में लेबोरेट कंपनी, बहराल में दीवार गिरने से एक मजदूर घायल हो गया। घटना की सूचना जे.सी. जुनेजा अस्पताल, सुरजपुर से पुलिस थाना पांवटा साहिब को दी गई, जहां घायल को उपचार के लिए लाया गया था।
पुलिस टीम तुरंत अस्पताल पहुंची, जहां घायल की पहचान सुभाष पंडित पुत्र दुखा पंडित, निवासी गांव विष्णुपुर, वार्ड नंबर 1, जिला खड़गिया (बिहार) के रूप में हुई। पुलिस ने घायल की एमएलसी प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Also Read
🔴 कालाअंब में बवाल! दो अलग-अलग जगहों पर मारपीट, जान से मारने की धमकी—4 आरोपी नामजद
प्राथमिक जांच में सामने आया कि कंपनी प्रबंधन द्वारा पहले से बनी जर्जर और कच्ची दीवार के ऊपर ही नई ईंट और सीमेंट की दीवार बनाई जा रही थी। इसी दौरान पुरानी दीवार का हिस्सा अचानक ढह गया, जिसकी चपेट में आकर मजदूर सुभाष पंडित घायल हो गया।
पुलिस ने कंपनी मालिक और प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
