Table of Contents
“एक चीख… और फिर सन्नाटा!”
कुल्लू। हिमाचल की खूबसूरत वादियों में घूमने आए सैलानियों के लिए शनिवार की शाम उस वक्त खौफनाक बन गई, जब कुल्लू में एक ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरी।
नेशनल हाईवे-305 पर घीयागी से करीब 2 किलोमीटर पीछे, सोझा की ओर भ्रागे जान नामक स्थान पर यह दर्दनाक हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि वाहन में पर्यटक सवार थे, जो पहाड़ी रास्ते से गुजर रहे थे, तभी अचानक ड्राइवर का नियंत्रण बिगड़ गया और ट्रैवलर सीधे गहरी खाई (नाले) में जा गिरी।
Also Read
🔴 कालाअंब में LPG संकट के बीच राहत: अब सिर्फ ₹1500 में मिलेगा 5KG गैस सिलेंडर, मजदूरों को बड़ी सुविधा
क्या है अब तक की स्थिति?
हादसे में 3 सैलानियों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 2 लोग अभी भी लापता हैं। 15 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है।
घायलों को तुरंत बंजार अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
मौके पर चला रेस्क्यू ऑपरेशन
हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि राहत कार्य लगातार जारी है और लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।
स्थानीय लोगों ने भी मानवता की मिसाल पेश करते हुए बचाव कार्य में बढ़-चढ़कर मदद की।
फिलहाल हादसे के कारणों की जांच जारी है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया की जा रही है।
