Home समस्या कालाअंब में LPG संकट के बीच राहत: अब सिर्फ ₹1560 में मिलेगा 5KG गैस सिलेंडर, मजदूरों को बड़ी सुविधा

कालाअंब में LPG संकट के बीच राहत: अब सिर्फ ₹1560 में मिलेगा 5KG गैस सिलेंडर, मजदूरों को बड़ी सुविधा

by Dainik Janvarta
0 comment

कालाअंब में एलपीजी गैस संकट से उबरने के लिए 5 किलो के सिलिंडर होंगे जारी, प्रवासी लोगों को राहत

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में रसोई गैस संकट से जूझ रहे हजारों कामगारों और गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उन्हें महंगी दरों पर एलपीजी खरीदने की मजबूरी से छुटकारा मिलने वाला है।

हिमाचल के उद्योगों में कार्यरत प्रवासी मजदूरों को अब सशर्त 5 किलोग्राम क्षमता वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (एफटीएल) गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए जाएंगे। इससे न केवल उनकी जेब पर बोझ कम होगा, बल्कि नियमित रसोई गैस की सुविधा भी सुनिश्चित होगी।

कालाअंब के गैस वितरक इक़बाल चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि एलपीजी संकट के बीच गरीब मजदूरों और कामगारों को राहत देने के लिए 5 किलो क्षमता के एफटीएल (फ्री ट्रेड एलपीजी) सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

Also Read / Related News

🔴 कालाअंब में LPG संकट बेकाबू: 4200 रुपये तक पहुंची गैस, जंगलों पर बढ़ा दबाव

उन्होंने बताया कि उद्योगों में कार्यरत कामगार या उनके परिवार के सदस्य अपना पहचान पत्र और एक पासपोर्ट साइज फोटो जमा कर मात्र 1560 रुपये में यह गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। इस राशि में 945 रुपये खाली सिलेंडर की कीमत और 615 रुपये में 5 किलो गैस शामिल होगी।

इसके अलावा, उपभोक्ताओं को रिफिल की सुविधा भी मिलेगी, जिसकी कीमत 615 रुपये प्रति 5 किलोग्राम तय की गई है। इससे लोगों को बाजार में महंगी दरों पर गैस खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

यह सुविधा तय शर्तों को पूरा करने और आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बाद ही दी जाएगी। इस योजना से खासतौर पर उन कामगारों को राहत मिलेगी, जो अब तक गैस की कमी और ऊंची कीमतों के कारण परेशान थे।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.