मंडी में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार
22 ग्राम चिट्टा और 1 किलो से ज्यादा चरस बरामद, लगातार जारी है कार्रवाई
मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज़ हो गया है। पिछले 24 घंटों के भीतर पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 22 ग्राम चिट्टा और एक किलो से अधिक चरस बरामद की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, पहले मामले में सदर थाना पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सौलीखड्ड स्थित एक होटल में दबिश दी। यहां पंजाब के नाभा (पटियाला) निवासी हाकम सिंह के कमरे से 22 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
दूसरे मामले में धनोटू थाना पुलिस ने तरोट-सुंदरनगर मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान 31 वर्षीय केनेथ डानियल को 299 ग्राम चरस के साथ पकड़ा। वहीं तीसरे मामले में औट थाना की टीम ने औट टनल के पास 23 वर्षीय विक्की उर्फ महाकाल को 966 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया।
Also Read
🔴 Sirmaur News: पुरुवाला में पत्थरबाजी और धमकियां, पांवटा साहिब में तेज रफ्तार स्कूटी का कहर—एक घायल
पुलिस के अनुसार, इस वर्ष जिले के विभिन्न थानों में अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 81 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जो नशे के खिलाफ चल रहे अभियान की गंभीरता को दर्शाता है।
एसपी मंडी ने तीनों मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों को जल्द ही अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा, ताकि आगे की जांच को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने साफ किया कि नशा तस्करों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
Also Read
