नाहन में युवाओं के लिए सुनहरा मौका!
एक नहीं, तीन बड़े कैंपस इंटरव्यू… 200 से ज्यादा पदों पर भर्ती
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के युवाओं के लिए रोजगार के बेहतरीन अवसर सामने आए हैं। अप्रैल माह में अलग-अलग कंपनियों द्वारा नाहन और आसपास के रोजगार कार्यालयों में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से 200 से अधिक पद भरे जाएंगे।
06 अप्रैल 2026 को मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा मार्केटिंग मैनेजमेंट के लिए ट्रेनिंग मैनेजर/मैनेजमेंट ट्रेनी के 30 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह कैंपस इंटरव्यू जिला रोजगार कार्यालय नाहन में प्रातः 10:30 बजे से शुरू होगा। इन पदों के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है तथा शैक्षणिक योग्यता 12वीं या उससे अधिक रखी गई है। चयनित उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन के साथ मुफ्त आवास सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
इसके बाद 07 अप्रैल 2026 को जीओमाटेक्स साइंस टेक्नोलॉजी सर्विसिज प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता द्वारा फील्ड सर्वे, डाटा कलेक्शन और इलेक्ट्रिक नेटवर्क मैपिंग के लिए 50 फील्ड सर्वेयर पदों पर भर्ती की जाएगी। यह इंटरव्यू भी जिला रोजगार कार्यालय नाहन में प्रातः 10:30 बजे से आयोजित होगा।
इन पदों के लिए 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिनकी शैक्षणिक योग्यता 12वीं, आईटीआई या डिप्लोमा निर्धारित की गई है। वेतनमान हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम दरों के अनुसार दिया जाएगा।
वहीं, सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (SIS) इंडिया लिमिटेड द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 120 पदों को भरने के लिए 08 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक विभिन्न उपरोजगार कार्यालयों में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।
08 अप्रैल को राजगढ़, 09 अप्रैल को सराहां, 10 अप्रैल को संगड़ाह और 13 अप्रैल को पांवटा साहिब में ये इंटरव्यू होंगे। इन पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 19 से 40 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता 10वीं या उससे अधिक निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 17,500 से 24,000 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी देविंद्र कुमार ने बताया कि सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आवेदकों का रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है, जिसके लिए विभागीय पोर्टल EEMIS पर रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 94636-34848, 033242-35353 या 87773-47057 पर संपर्क कर सकते हैं।
