Home क्राइम Sirmaur: खेत में उगाई अफीम, घर में छिपा रखा चूरा पोस्त! माजरा पुलिस ने ऐसे पकड़ा आरोपी

Sirmaur: खेत में उगाई अफीम, घर में छिपा रखा चूरा पोस्त! माजरा पुलिस ने ऐसे पकड़ा आरोपी

by Dainik Janvarta
0 comment

सिरमौर में नशे पर बड़ा प्रहार! खेत से अफीम के पौधे और घर से चूरा पोस्त बरामद…

पुलिस की दबिश में 56 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

माजरा थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला सिरमौर के पुलिस थाना माजरा की टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अफीम की अवैध खेती और चूरा पोस्त रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि माजरा थाना क्षेत्र के पुरुवाला कांशीपुर में एक व्यक्ति अपनी जमीन पर अफीम की खेती कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी गुलशेर पुत्र अलाहुदीन (उम्र 56 वर्ष), निवासी गांव पुरुवाला कांशीपुर, तहसील पांवटा साहिब को काबू किया।

जांच के दौरान आरोपी की जमीन से अफीम के 25 पौधे बरामद किए गए, जबकि उसके रिहायशी कमरे से 1.106 किलोग्राम भुक्की/चूरा पोस्त भी कब्जे में लिया गया।

Also Read

🔴 Shimla Drug Bust: बस अड्डे पर 288 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर गिरफ्तार, 15 लाख का ‘नशा’ बरामद

इस मामले में पुलिस थाना माजरा में NDPS एक्ट की धारा 15 और 18 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार और खेती के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। जहां भी अवैध रूप से भांग या अफीम की खेती की जा रही होगी, वहां सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिला सिरमौर पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और इस तरह के मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.