Table of Contents
नवरात्र मेले में जहां आस्था का सैलाब उमड़ा, वहीं स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की भीड़ भी देखने को मिली
खांसी-जुकाम और बुखार के आयुष शिविर में रिकॉर्ड मरीज पहुंचे
आयुष शिविर में 1756 मरीजों का हुआ सफल उपचार
नाहन (सिरमौर)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ त्रिलोकपुर में आयोजित 15 दिवसीय नवरात्र मेले के दौरान आयुष विभाग द्वारा लगाए गए शिविर में कुल 1756 रोगियों का सफल उपचार किया गया। आयुर्वेदिक पद्धति से मरीजों को राहत दी गई।
मौसमी बीमारियों का प्रकोप
शिविर में सबसे ज्यादा मरीज खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित पाए गए। कुल 907 पुरुष, 522 महिलाएं और 327 बच्चों का इलाज किया गया। मौसम परिवर्तन को इन बीमारियों का मुख्य कारण माना जा रहा है।
झूले से गिरा बच्चा, रेफर करना पड़ा
शिविर में एक 10 वर्षीय बच्चा भी लाया गया, जो झूले से गिरकर घायल हो गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे नाहन मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां से परिजन उसे डेराबस्सी स्थित ईएसआईसी अस्पताल ले गए।
पंचकर्म और हेल्थ एडवाइज भी मिला
शिविर प्रभारी डॉ. अदिति शर्मा ने बताया कि 14 लोगों ने पंचकर्म चिकित्सा का लाभ लिया। साथ ही मरीजों को संतुलित आहार, योग और नियमित व्यायाम की सलाह भी दी गई।
स्वास्थ्य टीम ने निभाई अहम भूमिका
इस दौरान आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. सपना कपूर, डॉ. भरत तोमर, एपीओ बलविंद्र कौर, बिमला देवी, रत्नाराम, रूप सिंह और सीता देवी ने सेवाएं प्रदान कीं।
