Home क्राइम Shimla Drug Bust: बस अड्डे पर 288 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर गिरफ्तार, 15 लाख का ‘नशा’ बरामद

Shimla Drug Bust: बस अड्डे पर 288 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर गिरफ्तार, 15 लाख का ‘नशा’ बरामद

by Dainik Janvarta
0 comment

शिमला में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई ने सबको चौंका दिया…

बस अड्डे पर घूम रहा एक शख्स लाखों का ‘जहर’ बेचने की फिराक में था!

पुलिस ने दबोचा तो बैग से निकली ऐसी चीज, जिसने सबके होश उड़ा दिए…

शिमला। शिमला में नशे के कारोबार पर पुलिस ने इस साल की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। आईएसबीटी टूटीकंडी क्षेत्र में स्पेशल सेल की टीम ने हरियाणा से आए एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 288 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 10 से 15 लाख रुपये आंकी जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शमशाद अहमद (42), निवासी अंबाला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS Act की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Also Read

👉 नाहन में स्कूटी से 6.68 ग्राम चिट्टा बरामद! 2 युवक गिरफ्तार, बड़े ड्रग नेटवर्क का खुलासा संभव

जानकारी के मुताबिक, शिमला पुलिस की स्पेशल सेल टीम मादक पदार्थों की रोकथाम के तहत आईएसबीटी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति कैरी बैग में भारी मात्रा में चिट्टा लेकर बस अड्डे के प्रथम तल पर संदिग्ध हालत में घूम रहा है और स्थानीय युवाओं को सप्लाई करने की कोशिश में है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए हुलिए के आधार पर संदिग्ध को पकड़ा। पूछताछ के बाद गवाहों की मौजूदगी में बैग की तलाशी ली गई, जिसमें से 288 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पूरे नेटवर्क और सप्लाई चैन की गहन जांच की जा रही है।

Also Read

👉 पांवटा साहिब में पुलिस का एक्शन: भागने की कोशिश में पकड़ा गया युवक, जेब से निकली हेरोईन!

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.