Home आस्था त्रिलोकपुर मेले में उमड़ा जनसैलाब! 14वें दिन 31,500 श्रद्धालु पहुंचे, करोड़ों का चढ़ावा… दंगल में किसने मारी बाज़ी?

त्रिलोकपुर मेले में उमड़ा जनसैलाब! 14वें दिन 31,500 श्रद्धालु पहुंचे, करोड़ों का चढ़ावा… दंगल में किसने मारी बाज़ी?

by Dainik Janvarta
0 comment

“मध्यरात्रि से ही लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें… जयकारों से गूंज उठा पूरा त्रिलोकपुर धाम!”

“14वें दिन उमड़ा आस्था का सैलाब—हजारों भक्तों ने माता बाला सुंदरी के चरणों में टेका माथा”

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ त्रिलोकपुर शक्तिपीठ में चल रहे नवरात्र मेले के 14वें दिन बुधवार को आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। करीब 31,500 श्रद्धालुओं ने माता बाला सुंदरी मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की।

पड़ोसी राज्यों हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पंजाब से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे। आलम यह रहा कि भक्त मध्यरात्रि से ही मंदिर में दर्शन के लिए कतारों में खड़े हो गए, जिसके चलते मंदिर के कपाट भी सुबह जल्दी खोल दिए गए।

श्रद्धालुओं ने “जय माता दी” के जयकारों के साथ माता बाला सुंदरी के दर्शन किए और पूरे परिसर को भक्तिमय माहौल से सराबोर कर दिया। मेला अधिकारी एवं तहसीलदार नाहन उपेंद्र कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जा रही हैं।

Also Read

🔴 “त्रिलोकपुर में आस्था का सैलाब! 13वें दिन 35 हजार श्रद्धालु पहुंचे, चढ़ावे ने तोड़े रिकॉर्ड”

चढ़ावे के रूप में भी इस दिन श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा अर्पित की। मंदिर में 13,46,900 रुपये नकद, 6 ग्राम 450 मिलीग्राम सोना और 2,990 ग्राम चांदी चढ़ाई गई। शाम के समय शिव मंदिर ताल में भव्य महा आरती का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों सहित हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

मेले के दौरान आयोजित दंगल प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रही। इसमें हिमाचल, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में सोनी सिहाड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए माली जीतकर 31,000 रुपये का नकद पुरस्कार अपने नाम किया, जबकि सन्नी लुधियाना ने दूसरा स्थान हासिल कर 25,000 रुपये का इनाम जीता। विजेता और उपविजेता को एसडीएम नाहन राजीव संख्यान द्वारा सम्मानित किया गया।

पूरे मेले के दौरान सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रहीं और आयोजन शांतिपूर्वक जारी है। प्रशासन के अनुसार वीरवार को नवरात्र मेले का विधिवत समापन किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.