Home समस्या कालाअंब में एंट्री टैक्स पर बड़ा कन्फ्यूजन! कहीं ₹70 से ₹100 तो कहीं ₹320 से ₹570 वसूली, चालक बोले- सच क्या है?

कालाअंब में एंट्री टैक्स पर बड़ा कन्फ्यूजन! कहीं ₹70 से ₹100 तो कहीं ₹320 से ₹570 वसूली, चालक बोले- सच क्या है?

by Dainik Janvarta
0 comment

कालाअंब में आखिर चल क्या रहा है—टैक्स बढ़ा या घटा?

बैरियर पर वसूली कुछ और, सरकारी दावा कुछ और…

वाहन चालकों की जेब पर सीधा असर, लेकिन जवाब किसी के पास नहीं!

कालाअंब (सिरमौर)। प्रदेश के प्रवेश द्वार कालाअंब में बुधवार को प्रवेश शुल्क को लेकर भारी भ्रम की स्थिति बनी रही। बैरियर पर वसूले जा रहे शुल्क और सरकार की घोषणाओं के बीच अंतर ने वाहन चालकों को असमंजस में डाल दिया।

जानकारी के अनुसार, कई वाहन चालकों से पुरानी दरों के बजाय अधिक शुल्क वसूला गया। इससे यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि वास्तव में शुल्क बढ़ाया गया है, घटाया गया है या पहले की दरें ही लागू हैं। वहीं, मौके पर मौजूद कर्मी भी इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी देने में असमर्थ नजर आए।

Also Read

🔴 बिलासपुर: गरामोड़ बैरियर पर पंजाब संगठनों का हंगामा, एंट्री फीस के विरोध में सड़क जाम, सैकड़ों वाहन फंसे

वाहन चालकों का कहना है कि 31 मार्च तक 5 सवारी क्षमता वाली कार का शुल्क 70 रुपये था, जिसे अब 100 रुपये तक वसूला जा रहा है। इसी तरह, 170 रुपये वाले वाहनों से 320 रुपये और 320 रुपये वाले वाहनों से करीब 570 रुपये तक शुल्क लिया जा रहा है, जो लगभग दोगुना है।

चालकों ने आरोप लगाया कि प्रवेश शुल्क के नाम पर उन्हें गुमराह किया जा रहा है। उनका कहना है कि सरकार द्वारा कुछ श्रेणियों में पुरानी दरें लागू रखने की बात कही गई थी, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति इससे अलग दिखाई दे रही है।

फिलहाल, पूरे मामले में स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। वाहन चालकों ने सरकार से मांग की है कि प्रवेश शुल्क की दरों को लेकर स्पष्ट आदेश जारी किए जाएं और सभी बैरियरों पर रेट लिस्ट सार्वजनिक की जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार का भ्रम न रहे।

Also Read

🔴 हिमाचल में एंट्री टैक्स पर यू-टर्न! विरोध के बाद CM सुक्खू का बड़ा फैसला—पुरानी दरें बहाल

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.