Home राजनीति Himachal Politics: जयराम ठाकुर का पंचायतों के आरक्षण रोस्टर को लेकर CM सुक्खू पर तीखा हमला, बोले—उल-जलूल फैसलों से सरकार की हो रही जग हंसाई

Himachal Politics: जयराम ठाकुर का पंचायतों के आरक्षण रोस्टर को लेकर CM सुक्खू पर तीखा हमला, बोले—उल-जलूल फैसलों से सरकार की हो रही जग हंसाई

by Dainik Janvarta
0 comment

“उल-जलूल फैसलों से बार-बार यू-टर्न ले रही सरकार!” बोले नेता प्रतिपक्ष

जयराम ठाकुर का CM सुक्खू पर बड़ा हमला—‘शक्तियों का हो रहा दुरुपयोग’

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बाहर पंचायत चुनावों के आरक्षण रोस्टर में बदलाव को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। भाजपा विधायक दल ने नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अगुवाई में जोरदार प्रदर्शन किया और राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए।

मीडिया से बातचीत में जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें बिना सोचे-समझे फैसले लेने की आदत हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बार-बार अपने फैसले बदलती है, जिससे प्रदेश की छवि प्रभावित हो रही है।

विवाद की जड़ राज्य सरकार द्वारा जिलों के उपायुक्तों (डीसी) को पंचायत चुनावों के आरक्षण रोस्टर में 5 प्रतिशत तक बदलाव की छूट देना है। विपक्ष का आरोप है कि यह कदम लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ खिलवाड़ है और इसका उद्देश्य सत्ता पक्ष को चुनावी लाभ पहुंचाना है।

Also Read

🔴 बिलासपुर: गरामोड़ बैरियर पर पंजाब संगठनों का हंगामा, एंट्री फीस के विरोध में सड़क जाम, सैकड़ों वाहन फंसे

जयराम ठाकुर ने कहा कि नए नियमों के तहत ग्राम पंचायतों के वार्ड सदस्य, प्रधान और पंचायत समिति अध्यक्षों के आरक्षण में बदलाव की जो शक्ति डीसी को दी गई है, वह सीधे तौर पर सत्ता के दुरुपयोग का उदाहरण है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार चुनाव को निष्पक्ष रूप से कराने के बजाय उसे प्रभावित करने की कोशिश कर रही है।

विधानसभा के भीतर भी यह मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने नियम 67 के तहत स्थगन प्रस्ताव पर तुरंत चर्चा की मांग की, जिसे खारिज कर दिया गया। इसके विरोध में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया, जिसके चलते विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को कार्यवाही 20 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।

बाद में विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया और बाहर आकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन जारी रखा। जयराम ठाकुर ने चेतावनी दी कि भाजपा इस फैसले का जोरदार विरोध जारी रखेगी और सरकार को इसे तुरंत वापस लेना चाहिए, क्योंकि यह पंचायती राज संस्थाओं की स्वायत्तता पर सीधा प्रहार है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.