Home योजनाएं Himachal में बड़ा बदलाव: बिजली सस्ती, शराब महंगी, बिना इस कार्ड के नहीं मिलेगी बस में छूट!

Himachal में बड़ा बदलाव: बिजली सस्ती, शराब महंगी, बिना इस कार्ड के नहीं मिलेगी बस में छूट!

by Dainik Janvarta
0 comment

1 अप्रैल से हिमाचल में बड़ा बदलाव!

एक तरफ बिजली सस्ती हुई… तो दूसरी तरफ जेब पर बढ़ेगा ये नया बोझ!

शिमला। हिमाचल प्रदेश में 1 अप्रैल 2026 यानी आज से कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम जनता से लेकर उद्योगों और यात्रियों तक पर पड़ेगा। नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ बिजली दरों में मामूली राहत दी गई है, जबकि शराब के दाम बढ़ने तय हैं। साथ ही हिम बस कार्ड अब महिलाओं के लिए अनिवार्य कर दिया गया है और बाहरी वाहनों के प्रवेश शुल्क में भी बदलाव किया गया है।

बिजली हुई सस्ती

प्रदेश के करीब 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। राज्य विद्युत विनियामक आयोग द्वारा जारी नई दरों के अनुसार बिजली की औसत लागत 6.76 रुपये से घटकर 6.75 रुपये प्रति यूनिट हो गई है। हालांकि यह कमी मामूली है, लेकिन इसका सबसे ज्यादा फायदा औद्योगिक उपभोक्ताओं को मिलेगा।
घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 125 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी।

शराब के बढ़ेंगे दाम

नए वित्त वर्ष के साथ शराब महंगी होने जा रही है। नई सप्लाई के साथ ही शराब की कीमतों में 80 से 200 रुपये तक की बढ़ोतरी संभव है। इस बार ठेकों की ई-नीलामी प्रक्रिया अपनाई गई है और सरकार ने रिजर्व प्राइस में करीब 10% की बढ़ोतरी की है।

Also Read

🔴 सिरमौर: नाहन-पांवटा-राजगढ़ वार्ड आरक्षण जारी: जानिए आपका वार्ड किस कैटेगरी में, चुनाव से पहले बड़ा अपडेट

हिम बस कार्ड हुआ अनिवार्य

एचआरटीसी बसों में सफर करने वाली महिलाओं को अब 50% किराया छूट केवल हिम बस कार्ड के जरिए ही मिलेगी। बिना कार्ड पूरा किराया देना होगा। वहीं छात्रों के लिए कार्ड बनाने की अंतिम तिथि 31 मई तक बढ़ा दी गई है।

टोल टैक्स में बदलाव

प्रदेश में बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों पर नई दरें लागू हो गई हैं।
5 से 12 सीटर निजी वाहनों को अब 100 रुपये प्रवेश शुल्क देना होगा
12 सीटर तक की टैक्सियों को शुल्क से छूट दी गई है
5 किलोमीटर के दायरे में रहने वालों के लिए रियायती पास भी बनाए जाएंगे

वेतन स्थगन का फैसला

सरकार ने वित्तीय प्रबंधन के तहत मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों के वेतन का 20% से 30% हिस्सा छह महीने के लिए स्थगित करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने खुद अपने वेतन का 50% स्थगित करने की घोषणा की है।

बैंकों में देर रात तक काम

31 मार्च को वित्त वर्ष खत्म होने के कारण प्रदेश के बैंकों में देर रात तक लेनदेन और क्लीयरिंग का काम चलता रहा। 1 अप्रैल को लेखाबंदी के चलते सामान्य कामकाज प्रभावित रहेगा।

Related News

🔴 हिमाचल में एंट्री टैक्स पर यू-टर्न! विरोध के बाद CM सुक्खू का बड़ा फैसला—पुरानी दरें बहाल

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.