Home योजनाएं सिरमौर: नाहन-पांवटा-राजगढ़ वार्ड आरक्षण जारी: जानिए आपका वार्ड किस कैटेगरी में, चुनाव से पहले बड़ा अपडेट

सिरमौर: नाहन-पांवटा-राजगढ़ वार्ड आरक्षण जारी: जानिए आपका वार्ड किस कैटेगरी में, चुनाव से पहले बड़ा अपडेट

by Dainik Janvarta
0 comment

चुनाव से पहले बड़ा अपडेट: नाहन, पांवटा साहिब और राजगढ़ में वार्ड आरक्षण की तस्वीर साफ!

2026 नगर निकाय चुनावों को लेकर प्रशासन ने जारी की अहम अधिसूचना—जानिए आपका वार्ड किस श्रेणी में आया

वार्ड आरक्षण की अधिसूचना जारी

नाहन (सिरमौर)। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने वर्ष 2026 में प्रस्तावित शहरी निकाय चुनावों को लेकर बड़ी घोषणा करते हुए नगर पालिका परिषद नाहन, पांवटा साहिब और नगर पंचायत राजगढ़ के वार्डों के आरक्षण की अधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिसूचना के तहत विभिन्न वार्डों को अनारक्षित, महिला, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जाति महिला श्रेणियों में बांटा गया है।

नगर पालिका परिषद नाहन: ऐसे हुआ आरक्षण

अनारक्षित वार्ड: वार्ड नं. 1 ढाबों, 2 हरिपुर, 6 नया बाजार, 7 ऊपर की टोली, 10 कच्चा टैंक
महिला आरक्षित वार्ड: वार्ड नं. 3 शांति संगम, 4 शमशेर गंज, 5 अमरपुर, 11 जगन्नाथ मंदिर, 13 बाल्मीकि बस्ती
अनुसूचित जाति (SC): वार्ड नं. 8 रानीताल, 12 नावनी बाग
SC महिला आरक्षित: वार्ड नं. 9 मियां मंदिर

नगर पालिका परिषद पांवटा साहिब: वार्ड आरक्षण सूची

अनारक्षित वार्ड: वार्ड नं. 1 भाटांवाली भूपपुर, 5 शमशेरपुर, 7 अस्पताल, 8 बस स्टैंड, 9 कहार बस्ती, 13 हीरपुर
महिला आरक्षित वार्ड: वार्ड नं. 2 भूपपुर केदारपुर, 3 बद्रीपुर, 4 तारूवाला, 6 बाईपास, 12 शुभखेड़ा
SC आरक्षित: वार्ड नं. 10 देवी नगर-1
SC महिला आरक्षित: वार्ड नं. 11 देवी नगर-2

नगर पंचायत राजगढ़: आरक्षण का विवरण

अनारक्षित वार्ड:
वार्ड नं. 1 कलौनी, 6 पुलिस थाना, 7 गांव कोटली (कोटली हडैच)
महिला आरक्षित वार्ड: वार्ड नं. 4 नेहरू मैदान, 5 स्कूल वार्ड

SC आरक्षित: वार्ड नं. 2 बस स्टैंड।
SC महिला आरक्षित: वार्ड नं. 3 राधा कृष्ण मंदिर।

क्या है इसका मतलब?

इस अधिसूचना के बाद अब साफ हो गया है कि किस वार्ड से किस श्रेणी के उम्मीदवार चुनाव लड़ सकेंगे। यह सूची आगामी चुनावी रणनीति और दावेदारों के लिए बेहद अहम मानी जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.