Home आस्था त्रिलोकपुर शक्तिपीठ में उमड़ा जनसैलाब: 21 हजार श्रद्धालु पहुंचे, 26 लाख से ज्यादा चढ़ावा

त्रिलोकपुर शक्तिपीठ में उमड़ा जनसैलाब: 21 हजार श्रद्धालु पहुंचे, 26 लाख से ज्यादा चढ़ावा

by Dainik Janvarta
0 comment

🔴 21 हजार श्रद्धालुओं का सैलाब! त्रिलोकपुर शक्तिपीठ में उमड़ी आस्था

💰 26 लाख से ज्यादा चढ़ावा, सोना-चांदी से भरे माता के दरबार में भक्तों की श्रद्धा

कालाअंब (सिरमौर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ त्रिलोकपुर शक्तिपीठ में चल रहे नवरात्र मेले के 12वें दिन सोमवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। करीब 21000 श्रद्धालुओं ने माता बाला सुंदरी के दरबार में हाजिरी लगाई।

श्रद्धालुओं की भीड़ प्रातः से ही जुटनी शुरू हो गई थी। भीड़ को देखते हुए मंदिर न्यास को प्रातः जल्दी ही मंदिर के कपाट खोलने पड़े। मुख्य आरती की रस्म पुश्तेनी भक्त परिवार की ओर से निभाई जा रही है। दिन भर श्रद्धालुओं का मंदिर में आना लगा रहा और यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा।

Also Read

🔴 त्रिलोकपुर नवरात्र मेला: अग्रवाल सभा ट्रस्ट का 15 दिन भंडारा, श्रद्धालुओं और दुकानदारों को बड़ी राहत

मंदिर न्यास समिति के संयुक्त आयुक्त एवं एसडीएम नाहन राजीव संख्यान ने बताया कि मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। मांगलिक कार्यों के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से चल रही हैं।

उन्होंने बताया कि नवरात्र मेले के 12वें दिन सोमवार को 21000 श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं की ओर से 26,92,770 रूपए नगदी, 71 ग्राम 900 मिलीग्राम स्वर्ण और 4270 ग्राम चांदी माता के चरणों में अर्पित की गई।

Related News

🔴 🚨 त्रिलोकपुर में उमड़ा आस्था का सैलाब!
😲 11वें दिन 60,000 श्रद्धालु पहुंचे माता के दरबार, लाखों का चढ़ावा

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.