RTO ऑफिस के पास चल रही थी सप्लाई… स्थानीय युवकों को बेचा जा रहा था जहर!
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के बीच नाहन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिटेक्शन टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चिट्टा/हेरोइन बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गुप्त सूचना पर एक्शन, कमरे से बरामद हुई हेरोइन
पुलिस के अनुसार, सोमवार को नाहन में तैनात डिटेक्शन टीम गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि आरटीओ ऑफिस के नीचे एक किराए के कमरे में अनिल कुमार नामक व्यक्ति मादक पदार्थ चिट्टा/हेरोइन बेच रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए टीम ने तुरंत रेड की।
छापेमारी के दौरान आरोपी के कब्जे से उसके किराए के कमरे से 3.20 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद की गई।
आरोपी की पहचान
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिल कुमार पुत्र श्री धनी राम, निवासी बाल्मीकि बस्ती, तहसील नाहन, जिला सिरमौर (वर्तमान में आरटीओ ऑफिस के पास किराए के कमरे में रह रहा था) के रूप में हुई है।
NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज
इस मामले में पुलिस थाना नाहन में आरोपी के खिलाफ धारा 21, 61, 85 NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
एसपी सिरमौर का बयान
पुलिस अधीक्षक सिरमौर एन.एस. नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि
“जिला पुलिस नशे के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है। किसी भी हालत में नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। युवाओं को नशे से बचाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।”
Also Read
🔴 सिरमौर में अवैध खनन पर चला कानून का डंडा, 42 वाहनों पर ठोका जुर्माना
