Home हादसा कालाअंब फैक्टरी धमाका अपडेट: 5 मजदूर घायल, ऑटोक्लेव का ढक्कन 500 मीटर दूर तक उड़ा था

कालाअंब फैक्टरी धमाका अपडेट: 5 मजदूर घायल, ऑटोक्लेव का ढक्कन 500 मीटर दूर तक उड़ा था

by Dainik Janvarta
0 comment

औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री को भारी नुकसान; पुलिस ने प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में वाहनों के सेफ्टी ग्लास बनाने वाली फैक्ट्री हिम सेफ्टी ग्लास में रविवार सुबह ऑटोक्लेव (दाबयुक्त भाप मशीन) में जोरदार धमाका हुआ। इस हादसे में 5 मजदूर घायल हुए हैं।

घायलों की सूची

घायलों में मनीष कुमार, निवासी बिलासपुर (हरियाणा), सुखबीर निवासी पालियों, नाहन, चेतन निवासी साढ़ौरा (हरियाणा), प्रेम निवासी बसंतपुर (बिहार) और सूरज, nivasi गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) शामिल हैं।

हादसे के समय ऑटोक्लेव का ढक्कन छत फाड़ते हुए करीब 500 मीटर दूर सड़क पर गिरा, जबकि मशीन का दूसरा भारी हिस्सा दीवार को तोड़ते हुए सड़क पर जा पहुंचा। गनीमत रही कि कोई राहगीर या वाहन इसकी चपेट में नहीं आया।

बहरहाल, घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज नाहन में भर्ती किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रेणू ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति स्थिर है और उन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

क्या कहा उद्योग के एमडी ने?

उद्योग के प्रबंध निदेशक (एमडी) उपेंद्र दहिया ने बताया कि घटना से फैक्ट्री को लगभग तीन करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। हादसे के तुरंत बाद सभी कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। नुकसान अनुमान से ज्यादा भी हो सकता है।

पुलिस की कार्रवाई, उद्योग प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना कालाअंब में उद्योग प्रबंधन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 289 और 125ए के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Related News

🔴 कालाअंब में बड़ा धमाका! शीशा फैक्ट्री में बॉयलर फटा, करोड़ों का नुकसान

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.