Table of Contents
कुंजा से पैदल आ रहा था आरोपी, गोविंदघाट बैरियर पर पुलिस ने दबोचा
नशे के खिलाफ अभियान तेज, पुलिस की सटीक कार्रवाई
गुप्त सूचना ने खुलवाया नशे का खेल
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला सिरमौर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक से स्मैक/हेरोइन बरामद की है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कैरी बैग में नशीला पदार्थ लेकर कुंजा से पांवटा साहिब की ओर पैदल आ रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने यमुना पाथ गोविंदघाट बैरियर पर नाका लगाकर संदिग्ध व्यक्ति को रोका।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 3.22 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद की गई।
Also Read
🔴 कालाअंब में बड़ा धमाका! शीशा फैक्ट्री में बॉयलर फटा, करोड़ों का नुकसान
पकड़े गए आरोपी की पहचान मनु गुप्ता (32 वर्ष) निवासी देवीनगर, पांवटा साहिब के रूप में हुई है।
इस मामले में पुलिस थाना पांवटा साहिब में आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21-61-1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी को नोटिस पर छोड़ा गया है और उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नशे के सौदागरों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
