सुबह 7:00 बजे अचानक हुआ विस्फोट, 3 करोड़ से ज्यादा नुकसान का अनुमान
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में रविवार सुबह एक बड़ा औद्योगिक हादसा सामने आया। यहां वाहनों के सेफ्टी ग्लास बनाने वाली एक इकाई हिम सेफ्टी ग्लास में बॉयलर फटने से अफरा-तफरी मच गई। घटना में कुछ कर्मचारियों के आंशिक घायल होने की सूचना है, जिन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार फैक्ट्री को करीब 3 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह करीब 7:30 बजे हुआ, जब यूनिट में सुबह काम शुरू किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक बॉयलर का एक हिस्सा फटने से जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट इतना जोरदार था कि बॉयलर का ऊपरी धातु कवर अलग होकर दूर जा गिरा, जिससे यूनिट के एक हिस्से में दबाव की स्थिति बन गई।
हादसे के तुरंत बाद फैक्ट्री प्रबंधन और कर्मचारियों ने सतर्कता दिखाते हुए सभी श्रमिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए। साथ ही पुलिस और संबंधित विभागों को भी तुरंत सूचना दी गई।
फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है और परिसर में सामान्य गतिविधियां बहाल करने की प्रक्रिया जारी है। शुरुआती तौर पर इसे बॉयलर विस्फोट का मामला माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा तकनीकी जांच के बाद ही हो सकेगा।
उधर, कालाअंब पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही
