2 दिन के स्पेशल अभियान में 39 वाहन खनन एक्ट में फंसे, 3 पर मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई
नाहन (सिरमौर): जिला सिरमौर में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 26 और 27 मार्च 2026 को जिलेभर में विशेष जांच अभियान चलाया गया।
इस दौरान पुलिस ने 42 वाहनों के चालान किए। इनमें से 39 वाहनों पर खनन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई, जबकि 3 वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान काटे गए।
Also Read
🔴 कालाअंब में हिट एंड रन: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, आरोपी फरार
👉 पुलिस ने अवैध खनन में शामिल पाए गए कई वाहनों को जब्त (इपाउंड/डिटेन) भी किया है।
👉 सभी मामलों को आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित अदालत में भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि जिले में अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
