Home आस्था त्रिलोकपुर में आस्था का सैलाब: 10वें दिन 50 हजार श्रद्धालु पहुंचे, लाखों की चढ़त

त्रिलोकपुर में आस्था का सैलाब: 10वें दिन 50 हजार श्रद्धालु पहुंचे, लाखों की चढ़त

by Dainik Janvarta
0 comment

भीड़ के चलते समय से पहले खुले मंदिर के कपाट, 10 लाख से ज्यादा की नकद भेंट अर्पित

कालाअंब (सिरमौर)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ त्रिलोकपुर में आयोजित नवरात्र मेले के 10वें दिन शनिवार को श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ा। माता बाला सुंदरी मंदिर में करीब 50 हजार श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर के कपाट निर्धारित समय से पहले ही खोलने पड़ रहे हैं, ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारु बनी रहे। परंपरा के अनुसार मुख्य आरती की रस्म पुश्तैनी भक्त परिवार द्वारा निभाई जा रही है।

Also Read

👉 त्रिलोकपुर में आस्था का सैलाब: 2.18 लाख श्रद्धालु पहुंचे, सवा करोड़ से ज्यादा चढ़ावा

शनिवार सुबह से देर रात तक मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में भक्तों की आवाजाही लगातार जारी रही। मंदिर के मुख्य द्वार से लेकर बाजार क्षेत्र तक लंबी कतारों में लगे श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक दर्शन किए।

भीड़ प्रबंधन के लिए प्रशासन द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं। बैरिकेडिंग के साथ श्रद्धालुओं को छोटे-छोटे समूहों में मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है, जिससे व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिल रही है।

मंदिर न्यास समिति के संयुक्त आयुक्त एवं एसडीएम नाहन राजीव संख्यान के अनुसार, मेले के 10वें दिन श्रद्धालुओं द्वारा 10,53,200 रुपये की नकद भेंट माता के चरणों में अर्पित की गई।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.