सिरमौर में चिट्टा तस्करी पर कार्रवाई: 1.76 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला सिरमौर में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता मिली है। स्पेशल डिटेक्शन टीम ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को स्मैक (हेरोइन) के साथ पकड़ा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, टीम पांवटा साहिब क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति स्कूटी पर स्मैक की सप्लाई करता है। सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भुंगरनी के पास आरोपी को रोका और तलाशी ली।
Also Read
🔴 मंडी में थार चालक की चालाकी फेल: चालान से बचने को नंबर प्लेट पर लगाई मिट्टी, पुलिस ने पकड़ लिया खेल
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 1.76 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। आरोपी की पहचान शौकत अली (37), निवासी हरिपुर टोहाना, डाकघर शिवपुर, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।
इस मामले में पुलिस थाना पुरुवाला में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
