Home क्राइम मंडी में थार चालक की चालाकी फेल: चालान से बचने को नंबर प्लेट पर लगाई मिट्टी, पुलिस ने पकड़ लिया खेल

मंडी में थार चालक की चालाकी फेल: चालान से बचने को नंबर प्लेट पर लगाई मिट्टी, पुलिस ने पकड़ लिया खेल

by Dainik Janvarta
0 comment

पंडोह डैम के पास नियम तोड़ने पर 3000 का चालान, ऑनलाइन चालान से बचने की कोशिश पड़ी भारी

मंडी। मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे पर पंडोह डैम के पास एक थार चालक की चालाकी उस समय धरी रह गई, जब पुलिस ने उसकी पूरी कोशिश पर पानी फेर दिया। दरअसल, चालक ने ऑनलाइन चालान से बचने के लिए अपनी महिंद्रा थार की आगे और पीछे की नंबर प्लेट पर जानबूझकर मिट्टी लगा रखी थी, ताकि नंबर साफ दिखाई न दे और कैमरों से बचा जा सके।

लेकिन उसकी यह तरकीब ज्यादा देर नहीं चल पाई। पंडोह पुलिस को नागचला ट्रैफिक कंट्रोल रूम से पहले ही वाहन के बारे में सूचना मिल चुकी थी। जैसे ही वाहन मौके पर पहुंचा, पुलिस ने उसे रोक लिया और जांच के दौरान नंबर प्लेट के साथ की गई छेड़छाड़ सामने आ गई।

Also Read

🔴 Shimla News: 94 ग्राम चिट्टे के साथ हरियाणा के 5 तस्कर गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई

ट्रैफिक इंचार्ज चेत राम ने बताया कि नियमों से बचने के लिए इस तरह की हरकत न सिर्फ गैरकानूनी है, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी खतरनाक है। पुलिस ने मौके पर ही 3000 रुपये का चालान काटते हुए सख्त संदेश दिया कि नियम तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और चालान से बचने के लिए इस तरह के गलत हथकंडे अपनाने से बचें, क्योंकि कानून की नजर से बच पाना आसान नहीं है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.