Home आस्था त्रिलोकपुर में आस्था का सैलाब: 2.18 लाख श्रद्धालु पहुंचे, सवा करोड़ से ज्यादा चढ़ावा

त्रिलोकपुर में आस्था का सैलाब: 2.18 लाख श्रद्धालु पहुंचे, सवा करोड़ से ज्यादा चढ़ावा

by Dainik Janvarta
0 comment

नवरात्र मेले में उमड़ी भारी भीड़, सोना-चांदी समेत करोड़ों का चढ़ावा; 2 अप्रैल को होगा समापन

कालाअंब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ त्रिलोकपुर मंदिर में चैत्र नवरात्र मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी आस्था देखने को मिल रही है। पहले नवरात्रे से लेकर दुर्गा अष्टमी तक यहां कुल 2,18,500 श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में हाजिरी लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ावे के रूप में इस अवधि के दौरान कुल 1,22,43,690 रुपये की नगदी अर्पित की गई। इसके अतिरिक्त भक्तों ने 49 ग्राम 900 मिलीग्राम सोना, 24.710 किलोग्राम चांदी तथा 3 सिक्के भी माता के चरणों में भेंट किए। यह आंकड़े श्रद्धालुओं की गहरी आस्था और विश्वास को दर्शाते हैं।

मंदिर न्यास के संयुक्त आयुक्त एवं एसडीएम नाहन राजीव संख्यान ने जानकारी देते हुए बताया कि चैत्र मास शुक्ल पक्ष में आयोजित इस नवरात्र मेले के दौरान अष्टमी तिथि (26 मार्च) तक श्रद्धालुओं द्वारा सवा करोड़ रुपये से अधिक का चढ़ावा अर्पित किया जा चुका है। साथ ही दो लाख से अधिक श्रद्धालु माता के दरबार में शीश नवाकर अपनी मनोकामनाएं मांग चुके हैं।

Also Read

🔴 त्रिलोकपुर मेला: अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 28 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा, लाखों का चढ़ावा

उन्होंने बताया कि मेले के सफल संचालन के लिए प्रशासन और मंदिर न्यास द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से की गई हैं। सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं तथा यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

प्रशासन के अनुसार यह भव्य नवरात्र मेला आगामी 2 अप्रैल को विधिवत रूप से संपन्न होगा। मेले के अंतिम दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में और अधिक वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है, जिसके मद्देनजर प्रशासन ने अतिरिक्त प्रबंध भी सुनिश्चित किए हैं।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.