Home आस्था त्रिलोकपुर में अष्टमी पर 8000 दीयों की रोशनी से जगमगाया शिव मंदिर ताल, भव्य महा आरती में उमड़ा जनसैलाब

त्रिलोकपुर में अष्टमी पर 8000 दीयों की रोशनी से जगमगाया शिव मंदिर ताल, भव्य महा आरती में उमड़ा जनसैलाब

by Dainik Janvarta
0 comment

त्रिलोकपुर में अष्टमी पर आस्था का महासंगम: 8000 घी के दीयों से जगमगाया शिव मंदिर ताल, भव्य महा आरती में उमड़ा जनसैलाब

नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले के प्रसिद्ध शक्तिपीठ त्रिलोकपुर मंदिर में नवरात्र अष्टमी के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। शिव मंदिर ताल परिसर में आयोजित भव्य महा आरती ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में 8000 घी के दीयों की रोशनी से पूरा मंदिर परिसर जगमगा उठा।

इस विशेष अवसर पर नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी ने भी महा आरती में भाग लिया और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उनके साथ मंदिर न्यास समिति के संयुक्त आयुक्त एवं एसडीएम नाहन राजीव संख्यान भी मौजूद रहे। दोनों ने श्रद्धालुओं के साथ मिलकर आरती में हिस्सा लिया, जिससे माहौल और भी भक्तिमय हो गया।

Also Read

🔴 त्रिलोकपुर में आज गूंजेगी महा आरती, शाम 6:00 बजे शिव मंदिर तालाब में भव्य आयोजन

मंदिर न्यास समिति के संयुक्त आयुक्त एवं एसडीएम राजीव संख्यान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष नवरात्र के पहले दिन 3000 घी के दीयों के साथ महा आरती की शुरुआत की गई थी। अष्टमी के दिन इसे और भव्य रूप देते हुए 8000 दीयों से आरती संपन्न की गई। उन्होंने बताया कि नवरात्र की चौदस के दिन भी इसी तरह विशाल महा आरती का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं।

Also Read

🔴 त्रिलोकपुर में उमड़ा आस्था का सैलाब! 7वें दिन 25,000 श्रद्धालु, 13 लाख से ज्यादा चढ़ावा

महा आरती के दौरान भजन-कीर्तन और मंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी आस्था प्रकट की। मंदिर परिसर से लेकर बाजार तक भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

अष्टमी के इस आयोजन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि त्रिलोकपुर में नवरात्र मेला केवल धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.