मंडी में भीषण टक्कर से मचा हड़कंप, CISF जवानों ने किया रेस्क्यू, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
मंडी। गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्थित पंडोह डैम के पास दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां एक बस और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे मौके पर ही दो लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में सुषांक और गायत्री की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार कश्मीर और दीक्षा गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
Also Read
🔴 त्रिलोकपुर में उमड़ा आस्था का सैलाब! 7वें दिन 25,000 श्रद्धालु, 13 लाख से ज्यादा चढ़ावा
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद CISF के जवानों और ट्रैफिक इंचार्ज चेत राम ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और घायलों को वाहन से बाहर निकाला। इसके बाद बीबीएमबी की एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
पंडोह डैम के पास दर्दनाक हादसे की पुष्टि करते हुए एएसपी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
