Home आस्था त्रिलोकपुर में उमड़ा आस्था का सैलाब! 7वें दिन 25,000 श्रद्धालु, 13 लाख से ज्यादा चढ़ावा

त्रिलोकपुर में उमड़ा आस्था का सैलाब! 7वें दिन 25,000 श्रद्धालु, 13 लाख से ज्यादा चढ़ावा

by Dainik Janvarta
0 comment

त्रिलोकपुर नवरात्र मेला: सातवें दिन 25 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा, 13 लाख से अधिक का चढ़ावा

कालाअंब (सिरमौर)। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ त्रिलोकपुर में चल रहे नवरात्र मेले के सातवें दिन बुधवार को करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाया। मेले में हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर बाजार तक दिनभर लंबी कतारें लगी रहीं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन और मंदिर न्यास द्वारा उचित बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है।

Also Read

🔴 त्रिलोकपुर में आस्था का समंदर! 26000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, आधी रात से लगी कतारें… चढ़ावा भी लाखों में

मंदिर न्यास द्वारा मध्यरात्रि से ही कपाट खोल दिए गए थे, जिससे दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने सुबह से ही कतारबद्ध होकर माता के दर्शन किए। परंपरा के अनुसार मुख्य आरती की रस्म पुश्तैनी भक्त परिवार द्वारा ही निभाई गई।

मंदिर न्यास समिति के आयुक्त एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि नवरात्र मेला शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संचालित हो रहा है। सातवें दिन मंदिर में 13,03,730 रुपये का नगद चढ़ावा प्राप्त हुआ।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.