Home राज्यहिमाचल प्रदेश सिरमौर में 6,488 करोड़ की लोन योजना का खुलासा! 71% टारगेट पूरा, DC ने बैंकों को दिए सख्त निर्देश

सिरमौर में 6,488 करोड़ की लोन योजना का खुलासा! 71% टारगेट पूरा, DC ने बैंकों को दिए सख्त निर्देश

by Dainik Janvarta
0 comment

71.74% लक्ष्य हासिल, जिला सलाहकार समिति की बैठक में ऋण योजनाओं की समीक्षा

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में चालू वित्त वर्ष के दौरान वार्षिक ऋण योजना के तहत निर्धारित 6,488 करोड़ रुपये के लक्ष्य में से दिसंबर 2025 तक 4,508 करोड़ रुपये का वितरण किया जा चुका है, जो कुल लक्ष्य का 71.74 प्रतिशत है।

यह जानकारी उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने उपायुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

बैठक में कृषि ऋण पर विशेष जोर देते हुए उपायुक्त ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) से जुड़े मामलों का शत-प्रतिशत समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने सभी ऋण मामलों का समयबद्ध निपटारा करने के निर्देश भी दिए।

उपायुक्त ने कहा कि किसानों को फसल बीमा के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है। इसके लिए अधिक से अधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएं, ताकि किसान योजनाओं का पूरा लाभ उठा सकें।

Also Read

🔴 त्रिलोकपुर में आस्था का समंदर! 26000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, आधी रात से लगी कतारें… चढ़ावा भी लाखों में

इस दौरान वित्त वर्ष 2026-27 की वार्षिक ऋण योजना की पुस्तक का भी विमोचन किया गया। नई योजना के तहत 6,031 करोड़ रुपये के ऋण वितरण का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें 1,100 करोड़ कृषि क्षेत्र, 2,974 करोड़ एमएसएमई, 262 करोड़ अन्य प्राथमिक क्षेत्रों और 94 करोड़ गैर-प्राथमिक क्षेत्र के लिए निर्धारित किए गए हैं।

बैठक के बाद उपायुक्त ने यूको आरसेटी (RSETI) की बैठक की भी अध्यक्षता की। इस दौरान बताया गया कि पिछले तीन महीनों में जिले में 8 वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किए गए हैं। उपायुक्त ने बैंकों को निर्देश दिए कि दूरदराज क्षेत्रों में भी ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को वित्तीय जानकारी मिल सके।

बैठक में एलडीएम यूको बैंक सरोज कुमार ने विभिन्न मदों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर आरबीआई के अग्रणी जिला अधिकारी राहुल जोशी, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक बिक्रमजीत सिंह, उप निदेशक कृषि साहब सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बैंक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.