त्रिलोकपुर नवरात्र मेला: पांचवें दिन 40 हजार श्रद्धालु पहुंचे, 18.80 लाख का चढ़ावा
कालाअंब (सिरमौर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ त्रिलोकपुर शक्तिपीठ में चल रहे चैत्र नवरात्र मेले के पांचवें दिन सोमवार को भारी आस्था उमड़ी। करीब 40 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाया।
15 दिवसीय इस मेले में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। मध्यरात्रि से ही श्रद्धालु कतारों में लगना शुरू कर देते हैं और मंदिर परिसर से लेकर बाजार तक दिनभर लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं। भीड़ को देखते हुए मंदिर न्यास को कपाट मुख्य आरती से पहले ही खोलने पड़ रहे हैं।
Also Read
मंदिर न्यास समिति के संयुक्त आयुक्त एवं एसडीएम नाहन राजीव संख्यान ने बताया कि पांचवें दिन श्रद्धालुओं ने 18,80,250 रुपये नकद, 5 ग्राम 400 मिलीग्राम सोना और 3400 ग्राम चांदी चढ़ावे के रूप में अर्पित की।
प्रशासन की ओर से मेले की सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं। श्रद्धालुओं की सभी सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा है।
