Home आस्था त्रिलोकपुर में उमड़ा आस्था का सैलाब: 60 हजार श्रद्धालुओं ने किए माँ के दर्शन, बाजार में भी खचाखच भीड़ रही

त्रिलोकपुर में उमड़ा आस्था का सैलाब: 60 हजार श्रद्धालुओं ने किए माँ के दर्शन, बाजार में भी खचाखच भीड़ रही

by Dainik Janvarta
0 comment

त्रिलोकपुर नवरात्र मेला: चौथे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, 60 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

कालाअंब (सिरमौर)। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ त्रिलोकपुर में इन दिनों चैत्र नवरात्र मेले की रौनक चरम पर है। रविवार को मेले के चौथे दिन आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि करीब 60 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाया।

नवरात्र के हर गुजरते दिन के साथ यहां श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। रविवार को साप्ताहिक अवकाश और स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं लगभग समाप्त होने के कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहरी श्रद्धालुओं की भी भारी भीड़ देखने को मिली।

मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर बाजार तक दिनभर लंबी कतारें लगी रहीं। भीड़ को देखते हुए मंदिर के कपाट सुबह मुख्य आरती से पहले ही खोल दिए गए, ताकि श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन हो सकें। निर्धारित समय पर पुश्तैनी भक्त परिवार ने मुख्य आरती की परंपरा निभाई, जिसके बाद दोबारा दर्शन का क्रम शुरू हुआ।

Also Read

🔴 त्रिलोकपुर में नवरात्र मेले में आए श्रद्धालु उठा रहे नौकायन का लुत्फ, रविवार को 421 ने की बोटिंग

मंदिर न्यास समिति को चौथे दिन श्रद्धालुओं द्वारा 12,02,100 रुपये नगद, 8 ग्राम सोना और 6300 ग्राम चांदी चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुए।
मंदिर न्यास समिति के संयुक्त आयुक्त राजीव संख्यान ने बताया कि इस दिन श्रद्धालुओं की संख्या पिछले दिनों की तुलना में लगभग तीन गुना रही। उन्होंने कहा कि अवकाश के चलते बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंचे।

भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए मंदिर परिसर में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि सभी को सुगमता से माता के दर्शन हो सकें।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.