Home आस्था त्रिलोकपुर में उमड़ा आस्था का सैलाब: तीसरे नवरात्र पर 24 हजार श्रद्धालु, चढ़ावे में लाखों की बरसात

त्रिलोकपुर में उमड़ा आस्था का सैलाब: तीसरे नवरात्र पर 24 हजार श्रद्धालु, चढ़ावे में लाखों की बरसात

by Dainik Janvarta
0 comment

त्रिलोकपुर में उमड़ा आस्था का सैलाब: तीसरे नवरात्र पर 24 हजार श्रद्धालु, चढ़ावे में लाखों की राशि

कालाअंब (सिरमौर)। हिमाचल-हरियाणा सीमा पर स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ त्रिलोकपुर में चैत्र नवरात्र मेले के तीसरे दिन आस्था का जबरदस्त जनसैलाब देखने को मिला। शनिवार को करीब 24 हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर माता के दरबार में माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर न्यास समिति के अनुसार, तीसरे दिन चढ़ावे में 10,58,330 रुपए नकद, 22 ग्राम सोना, 8 किलोग्राम चांदी और दो विक्टोरिया कॉइन प्राप्त हुए। साफ मौसम के चलते श्रद्धालुओं की संख्या में अचानक उछाल देखने को मिला, जो पहले दो दिनों की तुलना में लगभग दोगुनी रही।

Also Read

🔴 Navratri 2026: त्रिलोकपुर में बोटिंग बना नया आकर्षण, श्रद्धालुओं को मिल रहा भक्ति के साथ मनोरंजन

सुबह तड़के ही मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे, जिसके बाद दिनभर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर न्यास समिति के संयुक्त आयुक्त राजीव संख्यान ने बताया कि रविवार को अवकाश होने के कारण चौथे नवरात्र पर और भी ज्यादा भीड़ उमड़ने की संभावना है।

भीड़ को ध्यान में रखते हुए प्रशासन और मंदिर समिति ने पहले से ही व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। श्रद्धालुओं से भी अपील की गई है कि वे व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि दर्शन के दौरान किसी को परेशानी न हो।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.