Home खेल फेडरेशन कबड्डी कप 2026: हिमाचल ने रचा इतिहास, पहली बार टॉप-4 में बनाई जगह

फेडरेशन कबड्डी कप 2026: हिमाचल ने रचा इतिहास, पहली बार टॉप-4 में बनाई जगह

by Dainik Janvarta
0 comment

बिलासपुर: फेडरेशन कबड्डी कप में हिमाचल ने रचा इतिहास, पहली बार टॉप-4 में बनाई जगह

बिलासपुर। पांचवें सीनियर फेडरेशन कबड्डी कप (पुरुष वर्ग) 2026 में हिमाचल प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। लगातार तीन मुकाबले जीतकर टीम ने पहली बार टूर्नामेंट के टॉप-4 में जगह बनाई है, जो प्रदेश के लिए गर्व का क्षण माना जा रहा है।

टीम के कोच एवं बिलासपुर जिला कबड्डी संघ के महासचिव ओमप्रकाश वशिष्ठ के अनुसार खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाया। पहले मैच में हिमाचल ने मेजबान मध्य प्रदेश को हराकर जीत से शुरुआत की। इसके बाद दूसरे मुकाबले में महाराष्ट्र को 8 अंकों से मात देकर पिछली हार का बदला लिया, जहां नेशनल टूर्नामेंट में टीम को हार का सामना करना पड़ा था। तीसरे मैच में तमिलनाडु को 11 अंकों से हराकर हिमाचल ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

अब शनिवार को हिमाचल का मुकाबला चंडीगढ़ की टीम से होगा, जिस पर सभी की नजरें टिकी हैं।
टीम में विशाल भारद्वाज, अनिल जस्टा, कुणाल मेहता, मयंक सैनी, प्रियांक चंदेल, आकाश पराशर, शिवांश ठाकुर, रमन सिंह, गोगू (पप्पू) गुर्जर, रजत चौधरी, अंकुश, शुभम चौधरी, विवेक ठाकुर और मुकेश ठाकुर शामिल हैं, जबकि बीरी सिंह चौहान टीम मैनेजर की भूमिका निभा रहे हैं।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार भ्रांटा सहित कई पदाधिकारियों ने टीम को बधाई दी है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.